11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलेगा जनकल्याण अभियान
छतरपुर। 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलने वाले जनकल्याण अभियान के संबंध में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक छतरपुर ललिता यादव, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं वार्ड लेवल में सर्वे कराकर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी प्राथमिकता से कराया जाएगा। योजनाओं से वंचित कोई शेष न रहे इस प्रकार की योजना बनाई जाएगी। साथ ही अभियान में अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित योजनाओं के हितलाभ और सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिसमें आधार सुधार, समग्र ईकेवायसी, आयुष्मान कार्ड, राजस्व संबंधी आवेदन लिए जाएंगे। कैम्प का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा और हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 8 से 9 कैम्प लगेंगे। अभियान में लगाए गए ड्यूटी रोस्टर जनप्रतिनिधियों को साझा किया गया। अभियान में अच्छा काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी की प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अभियान का केंद्र एवं राज्य सरकार की शतप्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करना उद्देश्य है। साथ ही दी जाने वाली अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से जनकल्याण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारी संपर्क दलों के माध्यम से संभावित हितग्राहियों को सम्पर्क एवं चिन्हांकित कर आवेदन प्राप्त करेंगे और ग्राम पंचायतों व वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर तिथि एवं समय के पूर्व से रोस्टर तैयार कर प्रचारित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई