नव दंपति जीवन भर वैदिक धर्म का निर्वहन करें: जगद्गुरु तुलसी पीठाधीश
सनातन का संस्कार व्यक्ति को समष्टि बनाता है: दीदी मां
संत के पुरुषार्थ का केंद्र बने बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का हुआ पाणिग्रहण
लाखों लोग सप्तम कन्या विवाह महोत्सव के बने साक्षी
यज्ञ सम्राट बाल योगेश्वर महाराज ने दामादों का किया तिलक
छतरपुर। संतों की तपोभूमि बागेश्वर धाम में भव्य सप्तम कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया । आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता के संगम स्थल बागेश्वर धाम के महोत्सव ने एक बार फिर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में 305 बेटियों का विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ, जिसके लाखों श्रद्धालु साक्षी बने।
इस अवसर पर तुलसी पीठाधीश जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जीवन भर वैदिक धर्म का निर्वहन करें और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है। कार्यक्रम में उपस्थित दीदी मां ऋतम्भरा ने कहा कि सनातन संस्कार व्यक्ति को व्यक्ति नहीं समष्टि बनाते हैं।विवाह जैसे पवित्र संस्कार समाज में नैतिकता, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। बागेश्वर धाम में आयोजित यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ बल्कि समाज में सहयोग, संस्कार और समरसता का संदेश भी देता है। इस अवसर पर दाती महाराज, संजय कृष्ण सलिल, मृदुल कांत शास्त्री, गुरु सिमरन सिंह पंजाब, श्रृंगारी महाराज, विधायक रवि राणा, राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज सहित 50 देश के प्रवासी भारतीयों के अलावा लाखों लोग महोत्सव के साक्षी बने।
8 देशों के राजदूतों ने दिया आशीर्वाद, महाराज के साथ झूमे
इस बार का महोत्सव राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय हो गया क्योंकि आठ देशों के राजदूतों ने आकर बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख में जीवन की कामना की। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, कोलंबिया, पनामा, सूरीनाम, पराग्वे के राजपूतों ने कहा कि यह क्षण हम सबको गौरवान्वित करने का अवसर है। विदेशी अतिथियों ने महाराज श्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें लंबे समय तक यह क्षण याद रखेंगे। यहां के रीति रिवाज से बहुत कुछ अवगत होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस दिवस के साक्षी बने। उनका कहना था कि उन्हें यहां एक परिवार का भाव मिला है।
बागेश्वर नाथ ने बेटियों को सनाथ कर दिया: बागेश्वर महाराज
बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज से यह सभी बेटियां अमीर हो। गई जिन बेटियों के ऊपर बागेश्वर नाथ का हाथ है वे अब अनाथ कैसे हो सकती हैं। महाराज जी ने कहा कि जिनका कोई नहीं है उन्हें विदेशी भी आशीर्वाद देने आए हैं। पूरी दुनिया बागेश्वर धाम से यह सीखेगी कि कैसे यहां से गरीब बेटियों के घर बसाने का कार्य किया जा रहा है। यह पूरा कार्य बालाजी की कृपा से ही हो रहा है। महाराज श्री से मिलकर बेटियां भावुक हो गईं। बेटियों का भाव था कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका इस तरह से विवाह होगा। बेटियां ही नहीं दामाद भी महाराज से लिपटकर व्यवस्था को देखकर रोने लगे।
जोडऩे वाला समाज को ऊपर रखता है: अनिरुद्धाचार्य महाराज
वृंदावन धाम से आए गोरी गोपाल आश्रम के प्रमुख अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि जो सबको जोड़ता है वह समाज को हमेशा ऊपर रखता है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज जो संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं वह अविस्मरणीय है भगवान बालाजी की कृपा से और समृद्ध होकर ऐसे कार्य करते रहें।
उम्र छोटी मगर संकल्प बड़े हैं: राजेंद्र शुक्ला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सपरिवार कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज की उम्र भले ही छोटी है लेकिन उनके संकल्प बहुत बड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस पावन अवसर पर बागेश्वर धाम आए हैं। उन्होंने सभी बेटियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
महोत्सव की झलकियां
सनातन शक्तियों के एकजुट होने का समय: लोकेश मुनि
यह संदेश एक से एक मिलकर एक बनाने का संदेश देता:चिदानंद मुनि
इंद्रेश महाराज ने गीत से सबको किया भावविभोर
पैसों का घमंड सिर पर नहीं जमीन पर होना चाहिए: नवनीत राणा
बागेश्वर धाम के संकल्प अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए प्रेरणाश्रोत: सांसद गणेश सिंह
धर्म गरीब की कुटिया से लेकर बेटियों को खुशी दिलाने तक पहुंच रहा: सांसद दर्शन सिंह
बुंदेली गायिका कविता शर्मा और ऋचा रिछारिया ने प्रस्तुत किये मनमोहन विवाह गीत
विवाह के 50 वर्ष पूरे होने पर कीनिया के दंपति ने लिए दो कन्यादान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
विकसित भारत के लिए सशक्त आर्थिक मॉडल तैयार करना जरूरी - प्रो. हरीश अग्रवाल, ग्वालियर