विमानों की भावभीनीं विदाई के साथ हुआ जलबिहार महोत्सव का समापन
गरबा,भजनसंध्या, कन्याभोज व सम्मान समारोह
छतरपुर। विगत 11 दिनों से शहर के मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण गल्लामंडी में चल रहे जलबिहार महोत्सव का समापन भजन संध्या, राष्ट्रगान, कन्या भोज, गरबा डांडिया व सम्मान समारोह के साथ हुआ। समापन अवसर पर सभी ने विमानों को भावभीनीं विदाई दी।
समिति के महासचिव पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि श्री श्री 1008 श्रवण द्वादशी मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार समिति द्वारा 4 सितंबर को श्रवण द्वादशी से जलबिहार महोत्सव का आगाज हुआ था जिसमें 11 दिनों तक प्रतिदिन महाआरती, प्रसाद वितरण, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का आयोजन किया गया । समापन अवसर पर महाआरती में यजमान के रूप में बुंदेलखंड मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी के हर्ष अग्रवाल, जटाशंकर होटल के मालिक भगवत शरण अग्रवाल, समाजसेवी अरविंद गिरि गोस्वामी, अलंकार ज्वैलर्स से अशोक अग्रवाल व व्यवसायी निक्की बरसैंया आदि शामिल हुए। महाआरती के बाद देश के सैनिकों को समर्पित राष्ट्रगान हुआ तत्पश्चात प्रताप नवयुवक संघ की बच्चियों द्वारा मां अन्नपूर्णा के दरबार में गरबा की प्रस्तुत किया गया । जिसके बाद प्रख्यात गायक खनिज देव चौहान, बुंदेली आइडल विजेता मुस्कान प्रजापति व उपविजेता परशुराम अवस्थी ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें दर्शक झूम उठे । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विभिन्न मंदिरों से पधारे विमानों की विदाई हुई जिसमें सभी की आंखें नम दिखी ।
महाआरती के बाद हुआ राष्ट्रगान
मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार में 11 दिनों तक प्रतिदिन जगत जननी मां अन्नपूर्णा की महाआरती के साथ विभिन्न प्राचीन मंदिरों के विमानों की भी महाआरती होती रही लेकिन समापन दिवस पर महाआरती के बाद समिति के आव्हान पर सभी श्रृद्धालुओं ने राष्ट्रगान कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की । महासचिव पं. सौरभ तिवारी ने कहा कि हम भारत देश में रहते हैं यहां का अन्न जल वायु आदि ग्रहण करते हैं इसलिए भारत माता की सेवा व रक्षा करना सभी का कर्तव्य है इसलिए आज मां भारती की रक्षा में समर्पित देश के वीर सपूत सैनिकों व शहीदों के सम्मान में राष्ट्रगान किया गया व देशभक्ति से संबंधित गीत गाए गए ताकि लोगों में राष्ट्र के प्रति भी निष्ठा हो क्योंकि हमारी संस्कृति हमें ईश्वर भक्ति के साथ साथ राष्ट्रभक्ति की भी शिक्षा देती है।
बुंदेली आइडल विजेता व उपविजेता सहित अन्य कलाकारों का हुआ सम्मान
जलबिहार महोत्सव के दौरान मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार समिति द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कलाकारों का सम्मान किया जाता है समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता सोनू ने बताया कि इस वर्ष भी लगभग एक सैकड़ा से अधिक कलाकारों का सम्मान मेला मंच पर किया गया । विशेषकर जिन कलाकारों ने बुंदेली के क्षेत्र में कार्य करके बुंदेली भाषा और बुंदेलखंड को गौरवान्वित किया है ऐसे कलाकारों का सम्मान समिति सदैव करती आई है इसी क्रम में बुंदेली आइडल 2025 की विजेता मुस्कान प्रजापति व उपविजेता परशुराम अवस्थी को शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही अपनी गायकी से शहर का नाम रोशन करने वाले कलाकार खनिज देव सिंह चौहान सहित प्रतिदिन महाआरती आदि का गायन करने वाले कलाकार प्रमोद तिवारी, व्यास म्यूजिकल ग्रुप की ओजस्विनी व्यास व अभिनंत व्यास का सम्मान किया गया। इसके अलावा वर्ष भर मां अन्नपूर्णा मंदिर में प्रत्येक सोमवार खिचड़ी वितरण में करने वाले लखन रैकवार सहित इस वर्ष के जलबिहार महोत्सव में अपनी सेवा प्रदान करने वाले अन्य कई लोगों को समिति ने सम्मानित किया।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा