20 अक्टूबर से मेला जलविहार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
छतरपुर। शहर का प्राचीन मेला जलविहार अगले हफ्ते से सजने जा रहा है। मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विभिन्न आयोजनों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा टेण्डर जारी कर दिए गए हैं। 20 अक्टूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू हो जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर से मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि झूला, टेंट, वीडियोग्राफी सहित अन्य गतिविधियों के टेण्डर जारी हो चुके हैं। दुकान आवंटन में पूर्व वर्षों से मेला में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से दो दिन पहले तक ऐसे दुकानदारों से आवेदन लिए जा सकेंगे। मेला की ऐतिहासिकता और उसकी गरिमा बनाए रखने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छतरपुर का मेला जलविहार बुन्देलखण्ड ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी उच्च स्तर की होती हैं। सीएमओ ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला शानदार हो इसका ख्याल रखा गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला