जन सहयोग रसोई ने 10 कन्याओं के कराए हाथ पीले
छतरपुर। स्थानीय बस स्टेण्ड क्रमांक 2 में पिछले करीब तीन वर्षों से गरीबों को नि:शुल्क खिचड़ी खिलाने वाली जन सहयोग रसोई अब गरीब की बेटियों के हाथ पीले करने लगी है। यह एक सुखद समय है कि गरीब की बेटी परिणय सूत्र में बंधते ही अमीर हो गयी। जन सहयोग रसोई के सदस्यों ने 10 बेटियों का कन्यादान कर अपना फर्ज निभाया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहनाई गार्डन में सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रखा गया। जन सहयोग रसोई के सदस्यों ने 11 निर्धन कन्याओं के विवाह करने का लक्ष्य रखा था लेकिन किन्हीं कारणों से 10 कन्याएं ही आ सकीं इसलिए 10 कन्याओं के हाथ पीले किए गए। रसोई के सचिव संजय नामदेव ने बताया कि यह पहला आयोजन है। शहर के सामाजिक संगठन, प्रतिष्ठित लोगों के अलावा समाजसेवियों ने कन्याओं का विवाह कराने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने बताया कि 2021 में जन सहयोग रसोई की शुरूआत हुई थी, बस स्टेण्ड में सुबह 8 से 9 बजे गरीबों को खिचड़ी बांटी जाती है। ज्ञात हो कि चंद लोगों द्वारा शुरू की गई जन सहयोग रसोई में एक सैकड़ा से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। समाजसेवी मनीष दोसाज ने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए जन सहयोग रसोई ने जो कार्य किया है वह अविस्मरणीय है। इस तरह के आयोजन से बेटी कभी बोझ नहीं हो सकती। बेटियों को घर गृहस्थी की सभी जरूरत की सामग्री देकर विदा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी, विभाग प्रचारक शिवेंद्र के अलावा विधायक ललिता यादव, एसपी अगम जैन सहित अन्य समाजसेवी, व्यापारी मौजूद रहे।
इन कन्याओं का हुआ विवाह
सपना रैकवार को जीतेन्द्र रैकवार के साथ परिणय सूत्र में बांधा गया है। इसी तरह राखी अहिरवार- संदीप अहिरवार, प्रियंका अहिरवार- विनोद अहिरवार, गुडिय़ा अहिरवार- अखिलेश अहिरवार, आरती प्रजापति- जीतेन्द्र प्रजापति, सुमन विश्वकर्मा- अनंदी विश्वकर्मा, माया बंसल- दिनेश बंसल, सीता बंसल- रूपचन्द्र बंसल, प्रतीक्षा कुशवाहा- शंकर कुशवाहा एवं रीता अहिरवार- धरमपाल अहिरवार वैवाहिक बंधन में बंध गए।
बेटी की विदाई की भेंट
पलंग, गद्दा, कंबल, बैड सीट, तकिया, तकिया कवर, मंगलसूत्र सोने का, पायल बिछिया चांदी की, साड़ी, पेटीकोट, साड़ी डिब्बा पैक, सोलह श्रंगार सैट, शॉल, लेडीज पर्स, लेडीज चप्पल, एलईडी टीवी, टेबल फेन फर्राटा स्टैन्ड सहित, गैस चूल्हा, सटक, रेग्यूलेटर, सिलेंडर, दीवाल घड़ी, घड़ी जेन्ट्स, लेडीज, ब्लूटूथ स्पीकर, अलमारी वुडेन, सीलिंग फेन, ट्रोली बैग, चार कुर्सी एक टेबल प्लास्टिक की, प्रैस, प्रेशर कुकर, कुपरा, बर्तन 41 नग सैट, प्लास्टिक टब, मिक्सी, चाय कप सेट, हॉट पॉट, पकवान ट्रे, दीवाल वर्तन स्टैन्ड, गुंडी, लोटा, प्लेट, दिया, टंकी, मिल्टन की वाटर वोटल 5 लीटर की, प्लास्टिक की बाल्टियाँ, मग, फोल्ड, लोटा, बर्तन की डलिया स्टील, भगवान का सिंहासन, पूजा थाली, फोटो लक्ष्मी नारायण, फोटो अन्नपूर्णा माता की, रामचरित मानस।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला