जापानी कंपनियों और निवेशकों को मुख्यमंत्री ने दिया ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का न्यौत
छतरपुर। इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के ओसाका शहर में जापानी कंपनियों और निवेशकों को आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने का निमंत्रण देकर मध्यप्रदेश के लिए निवेश जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। बीते रोज खजुराहो के हीरा व्यापारी एनआरआई ओमप्रकाश गौतम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर निवेश के संबंध में आवश्यक चर्चा की।
श्री गौतम ने मुख्यमंत्री से खजुराहो के पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देने, एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, होटल उद्योग के विकसित करने और खजुराहो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की रणनीति पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. यादव का जापान दौरा राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापानी निवेशकों के साथ विस्तृत वार्ता की और उन्हें मध्य प्रदेश में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने जापानी कंपनियों और निवेशकों से आग्रह किया है कि वे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसर को तलाशें।
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप