झारखंड विधानसभा चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार हैं निरंजन राय
गिरिडीह। झारखंड में विधानसभा चुनाव का माहौल अपने चरम पर है, और पहले चरण के लिए नामांकन का दौर भी खत्म हो चुका है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को निर्धारित है। इसके बाद मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। इस बार चुनावी मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय का नाम सामने आया है। उनके पास कुल 137.36 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 45 वर्षीय निरंजन राय साक्षर हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। उनके शपथ पत्र के अनुसार, उनकी सालाना आमदनी 15.05 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी पत्नी की आय 38.29 लाख रुपए बताई गई है।
शपथ पत्र के अनुसार निरंजन राय के नाम पर कुल 130.80 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 6.11 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज है। निरंजन राय के चुनावी मैदान में आने से चुनाव अब त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील हो गया है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर जाकर बातचीत की, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के अपने फैसले को अडिग बताया दिया।
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन