देश में तेजी से फैल रहा जेएन.1 का संक्रमण
नई दिल्ली। कोविड-19 का नया वेरिएंट जेएन.1 तेजी से अपना पैर पसार रहा है। भारतीय एसएआरएस- सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के अनुसार देश में जेएन.1 के 1,226 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा मामला दर्ज किया गया है।
आईएनएसएसीओजी की डेटा के अनुसार, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वेरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया गया है। कर्नाटक में जेएन.1 सब वेरिएंट के 234 मामले, आंध्र प्रदेश में 189, महाराष्ट्र में 170, केरल में 156 और पश्चिम बंगाल में 96, गोवा में 90, तमिलनाडु में 88 और गुजरात में 76 मामले हैं। राजस्थान में जेएन.1 के 37 मामले हैं। वहीं तेलंगाना में 32, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में सात, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड और नगालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। देश में कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी और जेएन.1 सब वेरिएंट का पता लगने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेएन.1 वेरिएंट को पहले वीओआई के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा