जॉनसन एंड जॉनसन ने 42 अमेरिकी राज्यों से किया समझौता
नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी हेल्थ केयर प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी में शामिल जॉनसन एंड जॉनसन सेटलमेंट के लिए तैयार है। कंपनी ने 42 अमेरिकी राज्यों और वाशिंगटन, डीसी द्वारा एक जांच के बाद मामले का निपटा करने के लिए 700 मिलियन के समझौते पर रजामंदी जाहिर की है। यह जांच बेबी पाउडर और अन्य टेल्कम-आधारित उत्पादों में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों के मौजूद रहने के बारे में थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह समझौता उन आरोपों को भी साबित करता है कि जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टेल्कम प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के संबंध में ग्राहकों को गुमराह किया। कंपनी ने इस प्रोडक्ट की बिक्री बंद दी है लेकिन बिक्री रोकने से पहले ये उत्पाद एक सदी से भी ज्यादा वक्त से बेचे जा रहे थे। हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन ने राज्यों के साथ इस समझौते के तहत किसी भी गलत काम को स्वीकार नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि उसके टैल्क उत्पाद सुरक्षित हैं और इनसे कैंसर नहीं होता है। उन्होंने जनवरी में सैद्धांतिक रूप से समझौते की घोषणा की।
फ्लोरिडा अटॉर्नी जनरल एशले मूडी ने कहा कि उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी प्रगति है। उल्लेखनीय है कि जॉनसन एंड जॉनसन अपने टैल्क उत्पादों से संबंधित बड़ी संख्या में मुकदमों से निपट रहा है। 31 मार्च तक करीब 61,490 व्यक्तियों ने कंपनी पर मामला दर्ज कराया है। इनमें से अधिकांश मामलों में डिम्बग्रंथि के कैंसर से पीड़ित महिलाएं शामिल हैं, जबकि कुछ वादी मेसोथेलियोमा से पीड़ित हैं, जो कि एस्बेस्टस के संपर्क में आने वाला कैंसर है। पिछले साल ही जॉनसन एंड जॉनसन ने इस पाउडर की प्राथमिक सामग्री के रूप में कॉर्न स्टार्च को चुनते हुए दुनिया भर में अपने टैल्क-आधारित बेबी पाउडर की बिक्री बंद कर दी थी। कंपनी का कहना है कि उसके उत्पाद एस्बेस्टस-मुक्त हैं।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
मुंबईकरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा