जुनिपर ग्रीन एनर्जी की महाराष्ट्र में जलकोट सौर परियोजना शुरू
नई दिल्ली । नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने महाराष्ट्र में 105 मेगावाट जलकोट सौर ऊर्जा परियोजना मंगलवार को शुरुआत की है। कंपनी के अनुसार परियोजना को निर्धारित वाणिज्यिक संचालन तिथि से लगभग नौ महीने पहले रिकॉर्ड समय में शुरू किया गया है। जलकोट सौर ऊर्जा परियोजना महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के साथ 25 साल के बिजली खरीद समझौते के तहत बिजली का वितरण करेगी, जो आर्थिक मूल्य व पर्यावरणीय प्रबंधन दोनों के प्रति प्रतिबद्धता की एक मिसाल है। कंपनी ने कहा कि इसके सालाना करीब 20 करोड़ (यूनिट) उत्पादन की संभावना है। इस परियोजना का लक्ष्य महाराष्ट्र के कार्बन उत्सर्जन को हर साल अनुमानित 1,78,569 टीसीओ2 कम करना है। जुनिपर ग्रीन एनर्जी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परियोजना के निर्धारित वाणिज्यिक संचालन की तारीख से करीब नौ महीने पहले इसका परिचालन शुरू होना हमारे दल की अभूतपूर्व कर्मठता को दर्शाता है।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान