बस एक दिन और............पृथ्वी से टकरा सकता है स्टेरॉयड
नई दिल्ली । नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) जैसे अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लगातार अंतरिक्ष में हो रहे विकास पर नजर रख रहे हैं। हाल ही में नासा ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। नासा ने पूरी पृथ्वी के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, जल्द ही एक बड़ा स्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है और पृथ्वी पर भारी हलचल पैदा कर सकता है। इस स्टेरॉयड का नाम ‘अपोलो एमजी 1’ है। इसकी लंबाई बोइंग 767 विमान के बराबर है और इसका वजन कई गुना ज्यादा है।
यह स्टेरॉयड 21 जुलाई 2024 को पृथ्वी के पास से गुजर सकता है। भारतीय समय के मुताबिक यह घटना 22 जुलाई को सुबह 3:10 बजे होने की संभावना है। यह स्टेरॉयड पृथ्वी से लगभग 4.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी की ओर आ रहा है। इस स्टेरॉयड का नाम अपोलो अंतरिक्ष यान के नाम पर रखा गया है। इस स्टेरॉयड के विखंडन से बना एक स्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है और तबाही मचा सकता है, लेकिन यह पता नहीं चल सका है, कि यह धरती के किस हिस्से से टकराएगा। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब स्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तब वे 2013 में चेल्याबिंस्क आग जैसी तबाही मचाते हैं। 15 फरवरी, 2013 को रूस के दक्षिणी यूराल क्षेत्र में स्थित यह शहर एक बड़े उल्कापिंड की चपेट में आ गया और आग लग गई। हालांकि अपोलो एमजी1 के पृथ्वी से टकराने की संभावना कम है, लेकिन नासा इसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। नासा के वैज्ञानिक स्टेरॉयड को ट्रैक करने के लिए रडार सिस्टम और दूरबीनों का उपयोग कर रहे हैं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज