इजराइल में एंटी टैंक मिसाइल से हुई केरल निवासी निबिन मैक्सवेल की मौत
नई दिल्ली । इजरायल में एंटी टैंक मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। ये तीनों भारतीय केरल के रहने वाले हैं। इस हमले को लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने अंजाम दिया। सोमवार को एक बागान पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान 31 साल के पैट निबिन मैक्सवेल के तौर पर की गई है, जो केरल का रहने वाला है। मैक्सवेल लगभग दो महीने पहले इजरायल आया था और वहां एक खेत में मजदूरी का काम करता था। मैक्सवेल के परिवार में उसकी पत्नी और पांच साल की बेटी है। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। वहीं, हमले में घायल अन्य दो भारतीयों की पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के तौर पर की गई है।
मैक्सवेल के पिता पैथरॉस मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें उनकी बहू ने फोन पर बताया था कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। बाद में मुझे मेरे बेट की मौत होने की खबर दी गई। मेरे तीन बेटे हैं, जिसमें से दो इजरायल में काम करते हैं जबकि, एक अबू धाबी में काम करता है। पैट की पांच साल की बेटी है जबकि उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है।
भारत में इजरायली दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर शोक जताकर कहा कि हमले में घायलों का हरसंभव और सर्वोत्तम इलाज किया जा रहा है। वहीं इजरायल में भारतीय दूतावास ने कहा कि हम हिज्बुल्लाह के कायराना आतंकी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की कड़ी निंदा करते हैं, जो सिर्फ एक बागान में काम कर रहा था। हमारी प्रार्थना और संवेदनाएं पीड़ित और घायलों के परिवारों के साथ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने