स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में खजुराहो को फिर से मिला सम्मान
सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को 5 वीं बार सम्मान ग्रहण करने का गौरव प्राप्त हुआ
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में एक बार फिर से सम्मान मिला है। राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को रैंकिंग पुरस्कार सौंपा, तो वहीं खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को ये सम्मान ग्रहण करने का 5 वीं बार गौरव प्राप्त हुआ है। श्री चतुर्वेदी के कार्यकाल में खजुराहो नगर परिषद को तीसरी बार ये अवसर मिला जबकी इसके पूर्व उन्हें जिला पन्ना में तथा नौगांव नगर पालिका में सीएमओ के रूप में भी ये ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुके हैं। गौरतलब है कि देश तथा प्रदेश में प्रतिवर्ष नगरीय प्रशासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण कराके रैंकिंग जारी की जाती है, स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत 25000 की आबादी वाले नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत जारी रैंकिंग में नगर परिषद खजुराहो को देश में 14 वां तथा प्रदेश में चौथा स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी रहने वाले खजुराहो को 2025 में प्रारंभ से ही खजुराहो सांसद बीडी शर्मा, विधायक राजनगर अरविन्द पटैरिया एवं जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन पर नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरूण अवस्थी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के प्रयासों से विगत वर्ष की रेंक में सुधार करते हुये उपयंत्री अमितेष अवस्थी एवं स्वच्छता प्रभारी सुरेन्द्र खरे, मानसिंह एवं नगर परिषद की टीम द्वारा जन समूह को साथ लेकर इस वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नेशनल रेंक पर 14 वॉ स्थान हासिल किया तथा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। नगर परिषद सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया गया कि यह उपलब्धी सम्पूर्ण टीम के द्वारा वर्ष भर किये गये अथक प्रयासो से प्राप्त हुई हैं जिसमे निकाय क्षेत्र के समस्त पार्षदगणो के प्रयासो के साथ-साथ होटल एसोसियेशन, पत्रकार बंधु, रहवासी क्षेत्र में रहने वाले जन-समूह, व्यवसायिक बंधु एवं अन्य समूह शामिल हैं,उन्होंने सहयोग के लिए सभी नगर वासियों का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अगली बार निकाय को थ्री स्टार केटेगिरी के शहरो में शामिल कराने का है,साथ ही घर-घर से कचरा संग्रहण को बढ़ावा देकर खजुराहो को कचरा मुक्त शहर बनाने का है।
रेखा गुप्ता ने केरल की दो प्रमुख सीटों पर किया जनसमूह को संबोधित
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस जुटी हर संसाधन, राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला
विजय मेवाड़ा हत्याकांड पर सख्त रुख, हत्यारों को फांसी की मांग
मोदी का बयान, असम में भाजपा की लगातार जीत और राहुल गांधी की हार की भविष्यवाणी