किम जोंग ने फिर किया क्रूज और विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण
पियोंगयांग। उत्तर कोरिया आए दिन मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है। ऐसा करके वह अपने विरोध दक्षिण कोरिया और अमेरिका को यह संदेश देता रहता है कि वह किसी भी तरह से कमजोर नहीं है। वहीं शनिवार को उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तटीय इलाके में सबसे बड़े क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एक विमानरोधी मिसाइल का परीक्षण किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है और हाल में उसने कई मिसाइल परीक्षण भी किए हैं।
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को ‘ह्वासल-1 रा-3’ रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए तैयार मुखास्त्र का ‘शक्ति परीक्षण’ किया साथ ही ‘प्योलजी-1-2’ विमानरोधी मिसाइल का परीक्षण किया गया। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति द्वारा जारी की गई तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि लॉन्चर ट्रक से दो मिसाइलें दागी जा रही हैं। खबर में यह भी कहा गया कि शुक्रवार को किया यह परीक्षण उत्तर कोरिया की सैन्य विकास गतिविधियों का हिस्सा थे और इसका आसपास के हालात से कोई लेना देना नहीं है।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच कोरियाई प्रायद्वीप पर कुछ सालों में काफी तनाव बढ़ा है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और किम जोंग का कहना है कि इस जखीरे में कुछ ऐसी मिसाइलें भी हैं जो अमेरिकी और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम हैं। उत्तर कोरिया की तैयारियों के बीच अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने भी अपने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का विस्तार किया है।
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने