किसान जागरण पदयात्रा पहुंची वीरों, बड़ी संख्या में जुटे किसान
छतरपुर। किसान जागरण पदयात्रा विगत रोज धरमपुरा, सतपारा होते हुए वीरों पहुंची। यहां आयोजित किसान सभाओं में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के संयोजक डॉ. दिनेश मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर किसानों की फसलों का मूल्य निर्धारण किया जाना चाहिए।
संयोजक डॉ. मिश्र ने कहा कि किसानों तथा ग्रामीणों के हिसाब से सरकार नीति नहीं बना रही। यही वजह है कि लोग गरीब और बीमार होते जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को फिजूलखर्ची एवं कुरीतियों से बाहर निकलने का आह्वान किया। पदयात्रा में चल रहे मलखान सिंह ने किसानों से कहा कि वे ऐसा भोजन करें जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहे। उन्होंने हरी सब्जी तथा अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक ने किया। इस मौके पर वीरों सरपंच श्रीमती रामा आदिवासी उनके पति बृजलाल सौंर ने व्यवस्था में सहयोग किया। वहीं पप्पू लोधी, घनेन्द्र लोधी, सुरेश, कैलाश बिन्दुआ आदि ने किसान यात्रा का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई