किसान मोर्चा जोड़ेगा 10 लाख नए कार्यकर्ता
छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन छतरपुर में हुआ। बैठक से पूर्व छतरपुर जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शांति पूर्वक एवं अनुशासन के साथ शहर में निकाली। यात्रा में संभाग के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस भी मौजूद रहा।
बैठक को वर्चुअल रूप से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा प्रभावी रूप से काम करने वाला मोर्चा है, मुझे यकीन है जिस प्रकार दर्शन सिंह चौधरी के नेत्तृत्व में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में सभी सीटे जीतने में किसान मोर्चा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ठीक उसी प्रकार सदस्यता अभियान को भी किसान मोर्चा प्रभावी रूप से पूर्ण करेगा।
किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने लोकसभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके लिए आपको आभार और जीत की शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हमारा विचार राष्ट्रवाद का विचार है, ऐसी कोई भी ताकत जो राष्ट्र विरोध में काम करेगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। अन्नदाता को ऊर्जादाता बनायेंगे, प्रत्येक खेत में सौर ऊर्जा के माध्यम से अन्नदाता को बिजली में आत्मनिर्भर बनाएंगे, किसानों की स्थाई आय हमारे ज्ञापन की मांग हुआ करते थे इसे पूरा किसी ने किया है तो भाजपा सरकार ने किया है। अब मोदी ने लालकिले से आह्वान किया है कि देश में 1 लाख गैर राजनीतिक परिवार से ऐसे युवा जिनके रिश्तेदार नातेदार परिवार वाले राजनीति में न हों ऐसे युवाओं को आगे लाना है, हम पूरी ताकत के साथ जुट जाए और संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाएं, सदस्यता अभियान में किसान मोर्चा 15 लाख नए कार्यकर्ता संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेगी।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त