किशनगढ़ को मिली 1.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
बिजावर। इन दिनों विधायक राजेश शुक्ला बबलू द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर दशहरा मिलन समारोह आयोजन किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से वे न केवल लोगों से संवाद कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के किशनगढ़ में दशहरा मिलन समारोह का कार्यक्रम था और इसके साथ ही विधायक ने किशनगढ़ को कुल 1.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है।
किशनगढ़ के रेस्ट हाउस में आयोजित दशहरा मिलन समारोह के दौरान सर्वप्रथम विधायक ने क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं और इसके बाद लोगों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने का भरोसा दिया। लोगों ने अपने गांव-कस्बों में व्याप्त समस्याओं की जानकारी विधायक को दी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दशहरा मिलन के बाद विधायक ने किशनगढ़ में 65 लाख की लागत से प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केन्द्र और 1.8 करोड़ की लागत से प्रस्तावित किशनगढ़-गणेशगंज के एक किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में किशनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए लोग उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक ने तिलक लगाने के बाद गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला