कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली ट्रेन में निकला धुआं, मची अफरा-तफरी
छतरपुर। रविवार की सुबह 8 बजे खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन के डी-5 डिब्बे में अचानक धुआं निकलने लगा जिससे ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों को आग की शंका होने पर ट्रेन की चेन खींच दी जिससे ट्रेन रुक गई। धुआं निकलने की जानकारी लोगों ने ट्रेन ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को चेक किया गया। 1 घंटे बाद दोबारा ट्रेन खजुराहो की ओर रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार खजुराहो कुरुक्षेत्र ट्रेन सुबह कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो आ रही थी। ट्रेन गाड़ी संख्या 11842 के डी-5 के डिब्बे में रविवार की सुबह 8 बजे ईशानगर स्टेशन के पास पहुंची तभी ट्रेन के डी-5 डिब्बे में आग लगने की शंका के चलते लोगों में अफरा तफरी का मच गई। लोगों ने ट्रेन की चेन खीच दी। जिससे ट्रेन ईशानगर रेलवे स्टेशन के पहले रुक गई। आग लगने की जानकारी लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन को चेक किया गया। सुबह 9 बजे दोबारा ट्रेन को छतरपुर की ओर रवाना किया गया।
ईशानगर थाना प्रभारी किशोर कुमार पटेल ने बताया कि ईशानगर रेलवे स्टेशन के पहले लोगों ने ट्रेन से धुआं निकलने के कारण चेन खींच दी थी। कुछ समय के बाद ट्रेन कर्मचारियों ने चेक किया गया उसके बाद दोबारा रवाना कर दिया था।
झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि वी बेल्ड केवल में धूल जम जाने के कारण ब्रेक लगाने पर धुआं निकलता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ था लोग डर गए थे और लोगों ने चेन खींची थी। रेलवे कर्मचारियों के द्वारा चेक किया गया उसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला