ग्राम पंचायत देरी में हुआ लाखों का गबन
सरपंच, सचिव और पंचायत इंस्पेक्टर पर फर्जी बिलों से राशि निकालने का आरोप
छतरपुर। छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत देरी में सीसी रोड और नाली निर्माण के नाम पर 16 लाख 81 हजार रुपये की राशि फर्जी बिलों और तारीखों के जरिए गबन करने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस मामले में ग्रामीणों और पूर्व सरपंच के पति ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है।
ग्राम पंचायत देरी में पिछले साल बनाई गई सीसी रोड बारिश में बह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रोड के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये का फर्जी बिल वाउचर बनाकर राशि निकाली गई। इसके अलावा, पंचायत के अंतर्गत विद्यापुरम में सीसी रोड और नाली निर्माण के नाम पर 10 लाख रुपये और अन्य नाली कार्यों के लिए 16 लाख 80 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए। ग्रामीणों ने सरपंच राजाराम उर्फ योगेंद्र अहिरवार, सचिव गोविंद दास रावत और पंचायत इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगाया है, दावा करते हुए कि फर्जी व्यक्तियों के नाम पर राशि निकालकर हड़प ली गई और विकास कार्यों में कोई प्रगति नहीं हुई। पूर्व सरपंच के पति कौशलेंद्र सिंह चंदेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायती आवेदन सौंपा, जिसमें फर्जी बिलों और गबन की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज