नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय में किया पौधरोपण
छतरपुर। शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में शिक्षण संस्था ग्लोरियस स्टार्स एकेडमी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कलेक्टर संदीप जी आर की मौजूदगी में पौधरोपण किया। बताया गया है कि उक्त आयोजन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवाहन पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर की बजरंग नगर कॉलोनी में स्थित शिक्षण संस्था ग्लोरियस स्टार्स एकेडमी द्वारा किया गया, जिसमें कलेक्टर संदीप जी आर के साथ-साथ उनकी माताजी ने भी सहभागिता की। पौधरोपण के उपरांत कलेक्टर ने बच्चों को पर्यावरण की महत्ता बताते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं बच्चों ने भी अन्य लोगों को पौधरोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्लोरियस स्टार्स एकेडमी की प्राचार्य रजनी जादौन, समाजसेवी शंकर सोनी, बलवीर रमन सहित बड़ी संख्या में संस्था के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई