रिश्वतखोर पंचायत सचिव और सहयोगी को लोकायुक्त ने दबोचा
छतरपुर। शुक्रवार को लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सागर लोकायुक्त द्वारा एक रिश्वतखोर पंचायत सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि सचिव द्वारा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि से रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई। इसी शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लवकुशनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के सचिव रामपाल अग्निहोत्री ने सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत से पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के बिलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत रामप्रकाश राजपूत ने सागर लोकायुक्त में की। शिकायत मिलने पर सागर लोकायुक्त के निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक केपीएस बेन सहित अन्य सदस्य लवकुशनगर पहुंचे। यहां पर जनपद कार्यालय के सामने योजनाबद्ध तरीके से सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत ने सचिव रामपाल अग्निहोत्री के कहे अनुसार रिश्वत की राशि लवकुशनगर जनपद पंचायत के निजी कर्मचारी और सचिव के सहयोगी अजीज मोहम्मद को दी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने अजीज मोहम्मद और सचिव रामपाल अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला