भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण मारकर किया वध
नौगांव। बुन्देलखण्ड की सबसे पुरानी 120 वर्ष प्राचीन रामलीला में शनिवार की शाम विजयादशमी के पर्व पर एक्सीलेंस खेल मैदान पर राम रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। महासंग्राम युद्ध के दौरान विभीषण के सहयोग से प्रभु श्रीराम के बाण से रावण के अंत के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत हो गई। जिसके बाद रामभक्त हनुमान ने पूरे दशहरा मैदान में घूमने के बाद रावण रुपी 35 फुट के पुतले का दहन किया गया।
शहर की श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव में शनिवार की शाम असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी के मौके पर दशहरा मैदान में श्रीराम और लंका पति रावण के बीच युद्ध की लीला का सजीव मंचन हुआ। जिसके लिए भगवान राम और लंकेश अपने अपने रथों में सवार होकर युद्ध मैदान के लिए निकले। दशहरा मैदान में रामलीला के दौरान भगवान राम और रावण के बीच युद्ध चलता रहा जिसमें भगवान राम की वानर सेना और लंकेश की राक्षस सेना के बीच खूब जोर आजमाईश चलती रही। इस बीच लीला को आकर्षक एवं रोमांचक बनाने के लिए समिति के द्वारा दशहरा मैदान पर बेहतरीन तरीके से लाइटिंग एवं आर्केस्टा का आयोजन किया गया। आर्केस्टा के माध्यम से दशहरा को सजीव रूप से महासंग्राम, यही रात अंतिम यही रात भारी, निर्णय की घड़ी अब आई है। लेकिन अंत में विभीषण के सहयोग से प्रभु राम ने अहंकारी रावण की नाभि में वार कर उसका वध करते हुए रावण का अंत कर दिया। रावण का वध होते ही दशहरा मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।इसके बाद राम भक्त हनुमान ने अशोक वाटिका से माता सीता को ले जाकर प्रभु श्रीराम के पास ले आए। जिसके बाद पूरा दशहरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद हनुमान जी ने पूरे मैदान की परिक्रमा करने के बाद रावण के 45 फुट रुपी पुतले और उसकी लंका का दहन किया। रावण दहन होते ही लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दशहरा मैदान में राम रावण युद्ध की लीला को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
नौगांव में गौधूलि बेला में हुआ रावण दहन
नौगांव के दशहरा मैदान में राम रावण युद्ध के बाद श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद राम भक्त हनुमान ने 35 फुट के रावण रुपी पुतले का दहन किया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अलावा रामलीला समिति से जुड़े सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला