आगरा के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा रावण का पुतला
छतरपुर। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के खेल मैदान में तैयार हो रहे रावण के पुतले को बनाने का कार्य जारी है। आगरा से आए कारीगरों द्वारा रावण, मेघनाथ एवं कुंभकर्ण के पुतले का भी निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम की जगह अब उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में ही रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार रावण बनाने का कार्य श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति आयोजित कर रही है।
आगरा से आए कारीगर उस्मान ने बताया कि वे रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतला का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 दिनों से वे पुतलों का निर्माण कर रहे हैं और तीन-चार दिनों में सभी पुतले बनकर तैयार हो जाएंगे। उनके साथ दो अन्य लोग भी निर्माण कार्य में लगे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनका पुस्तैनी काम है वे बचपन से ही पुतला बनाना सीख गए थे। उन्होंने छतरपुर में पिछले वर्ष 125 फुट तक का रावण का पुतला बनाया था लेकिन इस बार 51 फिट का ही रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसी तरह उनके साथ कार्य कर रहे आरिफ ने बताया कि वे करीब 12 वर्षों से पुतला बनाने का कार्य कर रहे हैं। छतरपुर में उन्होंने पहली ही पुतले के निर्माण में सहयोग किया है। वे देश के अलग-अलग राज्यों में पुतला बनाने जाते हैं। उस्मान ने बताया कि पुतला निर्माण के लिए बांस, सुतली, सूत, कागज, कपड़ा, रस्सी, रस्से, बल्लियां, बड़े वाले बांस की आवश्यकता पड़ती है। वे सबसे पहले रावण के घेरे का निर्माण करते हैं इसके बाद अन्य धड़ बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण तेज गति से जारी है जल्द ही पुतले बनकर तैयार हो जाएंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला