घर पर बने गुलाब जल से त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए बनाएं खूबसूरत
मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडट्स कितने शुद्ध हैं, ये प्रॉडक्ट पर लिखे हुए नोट में हम पढ़ सकते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि इन प्रोडक्ट्स में कई न कोई केमिकल या प्रिजरवेटिव मिलाया ही जाता है। खासकर गुलाबजल की नेचुरल फ्रेशनेस और सुगंध के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव्स और सिंथेटिक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गुलाब जल से उनका नेचुरल गुण लगभग खत्म हो जाता है।
ऐसे में यदि आप भी नेचुरल गुलाब जल का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर ही बहुत आसानी से बना सकते हैं। इसके साथ ही, घर पर बने गुलाब जल से बिना किसी सिंथेटिक मिलावट के नेचुरल ब्यूटी प्रॉडक्ट भी तैयार कर सकते हैं, जो आपकी नेचुरल ब्यूटी को हमेशा बनाए रखेगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
घर पर गुलाब जल बनाने का तरीका
गुलाब जल बनाने के लिए गुलाब के फूलों को साफ पानी से धो लें और फिर सारी पंखुड़ियों को अलग कर लें। अब एक बर्तन में पानी उबालें। पानी के उबलने पर इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को डाल दें। ध्यान रखें कि पानी उतना ही रहे जितने में सारी पंखुड़ियां डूब जाएं। कुछ देर उबालने पर लाल पंखुड़ियों का रंग सफेद होने लगेगा और पानी का रंग हल्का गुलाबी, तो समझिए आपका गुलाब जल तैयार है। अब इसे नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा होने दें और फिर छानकर किसी स्प्रे बोतल में भरकर रखें।
घर पर बने गुलाब जल से बनाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स
- गुलाब जल फेसपैक- एक छोटी कटोरी गुलाब की पंखुड़ियों को दो घंटे पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद इसे पीसकर इसमें ¼ चम्मच चंदन और एक बड़ा चम्मच शहद मिक्स कर फ्रिज में रखें। आधे घंटे बाद इसे निकालकर फेस पर लगाएं।
- गुलाब जल टोनर- गुलाब जल टोनर बनाने के लिए गुलाब जल में, फिल्टर पानी और बहुत थोड़ा-सा विच हेजल मिक्स करें। ये टोनर स्किन को फ्रेशनेस पहुंचाने का काम करता है।
- फेस सीरम- अपना फेश वॉश करने के बाद गुलाब को स्प्रे करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
- बालों के लिए कंडीशनर- बालों को धोने के बाद इनपर गुलाब जल का स्प्रे करें और इसे बालों पर अच्छे से लगाएं। ये बालों को अच्छी महक देने के साथ-साथ डीप कंडीशनिंग भी करेगा।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान