मल्लिकार्जुन खरगे - BJP को बहुमत हासिल करने से रोकेगा INDI गठबंधन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को बार-बार भड़काने और उन्हें भावनात्मक रूप से लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि लोग अब सत्तारूढ़ पार्टी का असली रंग समझ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम बयानबाजी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सार्वजनिक जीवन छोड़ देना चाहिए।खरगे ने एक साक्षात्कार में कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के पक्ष में भीतर ही भीतर लहर चल रही है और यह गठजोड़ लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा। जनता अब हमारे समर्थन में और उस भाजपा तथा आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है, जो समाज में नफरत एवं विभाजन फैलाते हैं। लोगों को लगता है कि यह लड़ाई अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है और वे हमारी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। मुझे लगता है कि भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी।
कांग्रेस प्रमुख ने कहा- केवल हम ही नहीं, बल्कि जनता भी हमारे लिए लड़ रही है। हम जिस विचारधारा को मानते हैं, लोग उसका समर्थन कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। यह स्पष्ट है कि भाजपा पिछड़ जाएगी और हम आगे बढ़ेंगे। खरगे का कहना था कि लोग महंगाई और बेरोजगारी से भी परेशान हैं, जो इस चुनाव में दो प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे हैं।भाजपा पहले किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर पाई है, चाहे वह दो करोड़ नौकरियां देना हो, विदेश से काला धन वापस लाना हो या किसानों की आय दोगुनी करना हो। ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन हिंदू-मुस्लिम बयानबाजी कर रहे हैं और समाज में नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके चलते उन्हें सार्वजनिक जीवन छोड़ देना चाहिए।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत