'काला चश्मा' पर मनु भाकर का धमाकेदार डांस प्रदर्शन
देश की स्टार शूटर और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर सिर्फ सटीक निशाना लगाना ही नहीं जानती बल्कि वह बेहतरीन डांस भी करती हैं. उन्होंने अपने डांस की एक झलक एक स्कूल फंक्शन में दिखाई है, जहां उन्हें ओलंपिक पदक जीतने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया गया. इस मौके पर जब मनु को थिरकने का मौका मिला तो उन्होंने देर नहीं लगाई. मनु भाकर तमिलनाडु के एक स्कूल में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पहुंची थीं. यहां मनु से छात्रों ने तमिलनाडु के कुछ खास स्थान और व्यक्तियों को लेकर सवाल भी पूछे थे, जिनके बारे में मनु को ज्यादा नहीं पता था, जिस पर छात्र भी मुस्कुरा गए. लेकिन अब उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.
बता दें मनु मंगलवार को चेन्नई के वेल्लामल नेक्सस में आई थीं, जहां पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था. इस कार्यक्रम का मकसद 2032 ओलंपिक के लिए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को ओलंपिक पदक जीतने के लिए प्रेरित करने का था. इस मौके पर प्रसिद्ध पंजाबी सॉन्ग, ‘तेनु काला चश्मा जचदा है, जचदा है गोरे मुखड़े पर’ प्ले किया गया, जिस पर मनु अन्य स्कूली छात्राओं के साथ थिरक रही थीं. इस कार्यक्रम में मनु के डांस स्टेप्स को छात्राएं भी फॉलो करती दिख रही हैं.
बता दें मनु भाकर ने इस बार 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट से ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला था. यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक था. इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भी ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला. यह उनका दूसरा ओलंपिक पदक भी था. मनु के पास इस बार पदकों की हैट्रिक लगाने का भी मौका था लेकिन वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में अंतिम लम्हों में चूक गईं और उन्हें वहां चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था.
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज