मातगुवां पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार सहित पकड़ा
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में दिनांक 19 जून 24 को थाना मातगुवां पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार लिए पृथक पृथक स्थान में युवक के दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा एवं पुलिस टीम संदेही से संबंधित स्थान परा चौकी पहुंचे। ईशानगर तिराहे पर पुलिस को आता देख संदेही ने भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील यादव उम्र 20 साल निवासी बजरंगगढ़ का होना बताया।
इसके पश्चात उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा एवं पुलिस टीम ग्राम बुदौर पहुंचे, नीम टोरिया मोहल्ला में एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा, संदेही को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली गई जिससे एक 315 बोर का कट्टा एवं एक कारतूस जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कौशल यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम उदयन पुरवा का होना बताया। अवैध देसी हथियार एवं कारतूस जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त का कृत्य आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय होने से दोनों के पास से पृथक पृथक अवैध 315 बोर के देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त कर थाना मातगुवा में पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त कौशल यादव के विरुद्ध पूर्व में अपहरण एवं दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक कुलदीप, अंकित सोनी, पंकज यादव, संदीप तिवारी की मुख्य भूमिका रही।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार