पेरिस ओलंपिक में रमिता जिंदल से मेडल की आस...
नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल का खाता खुल चुका है. निशानेबाजी में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और अब एक और निशानेबाज से आज मेडल की उम्मीद है. रमिता जिंदल ने रविवार 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में जगह पक्की करते हुए भारत को पदक दिलाने की तरफ कदम बढ़ाया. सोमवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे सबकी नजरें इसी खिलाड़ी पर रहने वाली है.
रमिता जिंदल ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्वालीफायर में 5वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की. कुल 631.5 अंक करते हुए टीम इवेंट में मिली निराशा को उन्होंने दूर करते हुए मेडल की तरफ कदम बढ़ाया. सोमवार को सबकी नजरें इस निशानेबाज पर टिकी होगी. सबको इस फाइनल मुकाबले का इंतजार है, हम आपको बता देते हैं कि कब और कहां इस मुकाबले का मजा फ्री में उठा सकते हैं.
कब होगा रमिता जिंदल का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल?
रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में सोमवार 29 जुलाई को अपनी चुनौती पेश करेंगी.
कितने बजे होगा रमिता जिंदल का फाइनल?
निशानेबाज रमिता जिंदल का फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से शुरू होगा.
कहां देख सकते हैं रमिता जिंदल का फाइनल इवेंट
रमिता जिंदल का 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का फाइनल स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देखा जा सकता है.
कहां देख सकते हैं रमिता जिंदल के इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग
रमिता जिंदल के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग