अज्ञात कारणों से नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगायच में रविवार को एक नाबालिग किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
गंगायच निवासी छन्नू लाल कुशवाहा ने बताया कि उसकी 4 संतानें हैं, जिनमें सबसे छोटी पुत्री पूजा उम्र 16 वर्ष ने रविवार को खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगा ली। जैसे ही छन्नू लाल को इसकी जानकारी मिली वैसे ही उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घटना स्थल पर पहुंचा। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा के शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पूजा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल अभी की जा रही है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई