गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक है पुदीने का शरबत
गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हैं। ऑयली, मसालेदार, बासी खाना खाने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं लगी रहती हैं। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो खानपान में उन चीजों को शामिल करें, जो पेट को ठंडा रखती हैं। खीरा, तरबूज और कई सीजनल फलों के अलावा इसमें पुदीना भी शामिल है। जिसका आप खानपान में कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में धनिए-पुदीने की चटनी तो बनती ही है, लेकिन साथ ही साथ आप पुदीने से शरबत भी बना सकते हैं। जो मिनटों में तैयार हो जाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं पुदीने का शरबत बनाने की रेसिपी।
कैसे बनाएं पुदीने का शरबत?
पुदीने का शरबत बनाने के लिए इसके ताजा पत्ते लें।
इन पत्तों को अच्छी तरह से धो लें और ग्लास या जार में हल्का कूट लें।
अब ग्लास में थोड़ी मात्रा में शहद और हल्का सेंधा नमक डालें।
फिर इसमें कुटा हुआ पुदीना डालें। इसके साथ ही भुना हुआ जीरा पाउडर और आधा या 1 नींबू का रस मिलाएं।
सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसमें आईस क्यूब्स डालें।
पुदीने के पत्तों को थोड़ा और बारीक करने के लिए सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस भी सकते हैं।
इससे सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएंगी। पुदीने के शरबत को छान लें।
पुदीने का शरबत तैयार है पीने के लिए।
स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें सोडा या कोल्ड ड्रिंक भी मिला सकते है। हालांकि ये ऑप्शन सेहत के लिहाज से सही नहीं।
पुदीना का शरबत बनाने में बहुत ही आसान है और गर्मियों के लिए तो और भी ज्यादा फायदेमंद है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा