यात्रा निकालकर विधायक ने मां बम्बरबैनी को चढ़ाई चुनरी
लवकुशनगर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर विधायक द्वारा माता बम्बरबेनी को विशाल चुनरी चढ़ाई गई। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया प्रतिवर्ष माता बंबरबेनी का आशीर्वाद लेने आते हैं और कन्या भोज विशाल भंडारा करवाते हैं। इसी क्रम में आज माता बम्बरबेनी को विशाल चुनरी चढ़ाई गई। यह विशाल चुनरी शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर चंदला रोड से गाजे बाजे, डीजे घोड़ो के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए माता बंबरबेनी के ऊंचे पहाड़ पर 365 सीढिय़ां चढ़कर पहुंची। यहां पहुंचे विधायक के साथ परिवार व उनके मित्र सगे संबंधियों ने माता बंबरबेनी का आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चढ़ाई गई चुनरी: अरविंद पटेरिया विधायक राजनगर
अरविंद पटेरिया ने बताया कि क्षेत्र व नगर की सुख समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रों में हम सभी के द्वारा माता बम्बरबेनी के दरबार में विशाल चुनरी चढ़ाई जाती है। आज अष्टमी को माता बम्बरबेनी के दरबार में हम सभी लोग पहुंचे, मां का आशीर्वाद लिया और मां को चुनरी अर्पित की गई। इस चुनरी यात्रा में खजुराहो, राजनगर, लवकुशनगर सहित अन्य जगह के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला