विधायक ने मातृशक्ति के साथ निकाली ध्वज संदेश यात्रा
छतरपुर। छतरपुर विधायक ललिता यादव द्वारा हिंदु नव वर्ष, गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्र को पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर में मातृशक्ति के साथ ध्वज संदेश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर रामचरित मानस मैदान में समाप्त हुई।
यह ध्वज संदेश यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक, महल, चौक बाजार होते हुए गल्लामंडी, रामचरित मानस मैदान पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान विधायक ललिता यादव सहित मातृशक्ति ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर सभी शहरवासियों और जन-जन तक संदेश दिया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर मां की आराधना का यह पर्व भव्य और दिव्य बनाएं। इस ध्वज संदेश यात्रा में विधायक ललिता यादव के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित सैकड़ों मातृशक्ति मौजूद रहीं।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार