300 से ज्यादा आईएएस और पीसीएस का अयोध्या में सम्मान
अयोध्या । देशभर में 300 से ज्यादा चयनित आईएएस और पीसीएस का अयोध्या में सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चपत राय और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।
शिक्षा से जुड़ी संस्था संकल्प ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया था जिसमें पूरे देश भर से चयनित 300 से ज्यादा अभ्यर्थी अपने परिवार के साथ शामिल हुए और उन्होंने अयोध्या में रामलला के आशीर्वाद के साथ देश की सेवा के लिए जाने के लिए प्रेरित किया। भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरने के लिए उनसे निवेदन किया गया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में संकल्प नाम की संस्था पूरे देश में आईआईटी सिविल सर्विसेज के लिए निशुल्क तैयारी कराती है। इसमें उम्मीदवारों को निशुल्क भोजन और रहने की व्यवस्था से लेकर इंटरव्यू और लिखित परीक्षा तक की सभी प्रकार की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए पूरे देश में चयनित 300 भारतीयों का आमंत्रित किया गया था। वह अपने परिजनों के साथ आए और उन्हें सम्मानित किया और रामलला की भूमि पर इतने सारे सैनिक सिविल सर्विसेज के अधिकारी जो बनेंगे। वह अपने आप में अनूठा होगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी भगवान रामलला के दर्शन जरूर करें। राम जी से आप सबको प्रेरणा मिलेगी और इसके साथ चयनित आईएएस पीसीएस अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वह अपने ऑफिस में राम जी का चित्र लगाएं और उन्हें अपने जीवन की प्रेरणा में शामिल करें। अयोध्या पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित आईएएस- पीसीएस में एक ऑटो ड्राइवर की बेटी और एक भारी कर्ज से परेशान किसान की बेटी भी शामिल है। उन्होंने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा