दो सैकड़ा वाहन चालकों से वसूली 4 लाख से अधिक की राशि
छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के फोरलेन हाईवे, बागेश्वर धाम मार्ग, खजुराहो के मुख्य मार्गों व लिंक मार्गों में चैकिंग पॉइंट बनाकर सघनता से चैकिंग की जा रही है। चैकिंग में विशेष तौर पर ओवरलोड और ओवर स्पीड वाले वाहन को पकड़ा जा रहा है और नियमों का उल्लंघन व एडवाइजरी का पालन न करने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है।
गत एक सप्ताह में यातायात पुलिस द्वारा करीब दौ सैकड़ा वाहनों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पार्क करने, अतिरिक्त सवारी बैठाने, ध्वनि प्रदूषण जैसे नियमों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई कर 4 लाख 17 हजार 400 रुपये वसूले हैं। उक्त राशि को शासकीय कोष में जमा कराया गया है। यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने बताया कि संदिग्ध एवं सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहनों पर कार्यवाही निरंतर जारी है। चैकिंग प्वाइंटों पर चैकिंग के साथ पुलिस इंटरसेप्टर मोबाइल वाहन भी विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर रहा है। रोको-टोको अभियान तहत हेलमेट न पहनने, चेहरा छिपाने, बिना नंबर प्लेट, अपारदर्शी फिल्म वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। चालानी कार्यवाही के साथ-साथ विधिवत जांच भी की जा रही है। वाहन चालकों और यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे