जटाशंकर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहीं मां गंगा
छतरपुर। जिले का प्रसिद्ध शिव धाम जटाशंकर इन दिनों शिव भक्तों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। हर रोज यहां से नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। बीते रोज जहां शिव धाम की प्राकृतिक सुंदरता के वीडियो सामने आए थे, तो वहीं शुक्रवार को मां गंगा द्वारा भोलेनाथ का जलाभिषेक किए जाने के वीडियो सामने आए हैं। शिवभक्त जितेन्द्र तिवारी जीतू ने बताया कि चूंकि इन दिनों बिजावर क्षेत्र में हर रोज बारिश हो रही है, जिसके चलते जटाशंकर धाम में जगह-जगह से झरने फूट रहे हैं और यह झरने बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पहाड़ों से बहकर आ रहा पानी मुख्य मंदिर में झरने के रूप में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को हुई तेज बारिश के बाद तेज जलधारा मंदिर में पहुंचने लगी थी और मां गंगा ने स्वयं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सैकड़ों शिवभक्तों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया था और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक