मप्र सहकारिता समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ ने डीआर को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक संस्थाएं मध्यप्रदेश भोपाल आदेश दिनांक 25.7.2024 के आदेश के पालन में प्रदेश के साथ साथ छतरपुर जिले की पैक्स संस्थाओं में पदस्थ समिति कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2023 में दी जा रही वेतन के अतिरिक्त वेतन भुगतान हेतु पंजीयक के आदेश अनुसार भुगतान किये जाने का आदेश प्रसारित कराये जाने की मांग को लेकर म.प्र. सहकारिता समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ भोपाल जिला इकाई द्वारा डीआर छतरपुर को ज्ञापन सौंपा गया। उप पंजीयक ने ज्ञापन लेते हुए कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिले के समस्त कर्मचारियों को दशहरा के पहले बड़ा हुआ वेतन दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष रामकुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष करन सिंह, राकेश चौबे, रामचरन पटेल, रामावतार मिश्रा, रविंद्र बाजपेई, अखिलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थायें, मध्यप्रदेश द्वारा 25 सितम्बर को आदेश जारी करते हुए प्रदेश की पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं) एवं लैम्पस (आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों) समितियों के सेवायुक्तो के मासिक वेतन/पारिश्रमिक/मानदेय में अतिरिक्त वृद्धि किये जाने के संबंध में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, मध्यप्रदेश द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए जिले के समस्त डीआर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आदेश दिया था। इसके तहत संविदा समिति प्रबंधक को 7500 रुपए, सहायक प्रबंधक/ लेखापाल को 6500, लिपिक/ कैशियर/कम्प्यूटर आपरेटर को 4000, विक्रेता (मुख्यालय) को 3000 रुपए अतिरिक्त दिए जाने की बात कही गयी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला