तैयार हुई एमपी यूथ गेम्स-2024 की रूपरेखा
छतरपुर। बीते रोज पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एमपी यूथ गेम्स-2024 की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं, संसाधनों एवं उद्यान हेतु संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल मध्य प्रदेश के संन्दर्भित पत्र के निर्देशानुसार 19 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में) खेलों एमपी यूथ गेम्स 2024 का ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का 19 खेलों एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, जूड़ो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, वालीबॉल, टेनिस एवं शतरंज का बालक-बालिका खिलाडिय़ों में आयोजन किया जाना है। बैठक में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कोस्टा, शंकर लाल रैकवार जिला जुडो प्रशिक्षक, धनीराम अहिरवार, हारून तिर्की, स्कूल शिक्षा विभाग से 8 ब्लॉकों के समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका से सदस्य, विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला