मिस्टर जज आप नहीं... मैं हूं
सीजेआाई चंद्रचूड़ ने नीट मामले की सुनवाई के दौरान वकील को याद दिलाया
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में नीट मामले की सुनवाई के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि सीजेआई चंद्रचूड़ वकील को यह याद दिलाते नजर आए कि जज कौन है। नीट मामले की सुनवाई की नई तारीख देने और ऑर्डर लिखवाने के दौरान ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार और मंगलवार को अपनी अनुपलब्धता बताई थी, तभी वरिष्ठ वकील जे नेदमपारा कह उठे कि वह बुधवार के लिए राजी हैं। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने उन्हें रोकते हुए कहा, कि एक सेंकड, मिस्टर नेदमपारा, जज आप नहीं, सौभाग्य से जज मैं हूं। आप खामोश रहें।
नीट मामले की हुई सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को नीट मामले की सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने सुनवाई के बाद मामले को 18 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले मामले से संबंधित पक्षों ने केंद्र सरकार और एनटीए द्वारा अदालत में दायर हलफनामे की कॉपी नहीं मिलने की बात कही, जिसे देखते हुए सुनवाई स्थगित करने की बात कही गई। सीजेआई ने कहा कि मामले की सुनवाई अब कल यानी शुक्रवार को की जाएगी। इसके फौरन बाद ही उन्होंने फिर कहा कि सोमवार को अगली सुनवाई होगी। सुनवाई की नई तारीख देने और ऑर्डर लिखवाने के बीच ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार और मंगलवार को अदालत से अनुपलब्ध रहने की बात कही और अनुरोध किया कि बुधवार को सुनवाई कर ली जाए।
सौभाग्य से जज मैं हूं

इसी बीच एक छात्र समूह की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ वकील जे नेदमपारा कह उठे कि वह बुधवार के लिए राजी हैं। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने उन्हें अपने जज होने का एहसास दिलाते हुए कहा, एक सेंकड, मिस्टर नेदमपारा, जज आप नहीं, सौभाग्य से जज मैं हूं। इसके साथ ही सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुनवाई की अगली तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि बुधवार को अवकाश है, इसलिए मामले की अगली सुनवाई अब गुरुवार यानी 18 जुलाई को होगी।
सियासी सरगर्मी तेज: राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र शुरू, कई अहम बिल और 18 को बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक