बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में तैयार हुआ मल्टी स्पोट्र्स एरेना
छतरपुर। पिछले करीब एक वर्ष से शहर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में नगर पालिका ने जहां मल्टी स्पोट्र्स एरेना तैयार कराया है, तो वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने 4 करोड़ से अधिक के कार्य कराए हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम को खिलाडिय़ों के अनुकूल बनाने की मंशा से कलेक्टर के निर्देशन में उक्त कार्य कराए गए हैं, जिसके तहत नगर पालिका द्वारा 30 लाख की लागत से मल्टी स्पोट्र्स एरेना तैयार कराया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग ने 4 करोड़ से अधिक के कार्य स्टेडियम में कराए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में होने वाले सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अब नया स्थान चिन्हित किया जाएगा, जहां पर उक्त कार्यक्रम संपन्न होंगे।
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज