बीजेपी नेता असीम राय की हत्या, 12 आरोपित पकड़ाए
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।
इस वजह से हुई भाजपा नेता असीम राय की हत्या
बतादें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था।इससे पहले ही असीम राय की हत्या करवा दी गई। एसपी कांकेर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूरे मामले का राजफाश करेंगे।
जानिए क्या है पूरा मामला
कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने कांकेर में जमकर हंगामा किया था। वहीं भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआइटी गठित की है।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी