नगर परिषद् बारीगढ़ ने जिले में सबसे पहले जनगणना 2027 अंतर्गत पूर्ण किया एचएलबी का कार्य
छतरपुर। जनगणना 2027 के प्रारंभिक चरणों में 30 मई 2026 तक मकानों की गणना एवं मकानों के सूचीकरण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने की दिशा में छतरपुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल के कुशल निर्देशन और अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (एसडीएम) बलवीर रमन एवं चार्ज अधिकारी (सीएमओ बारीगढ़) अजय अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में नगर परिषद बारीगढ़ ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है।
नगर परिषद बारीगढ़ के अंतर्गत आने वाले एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) 01 से 16 तक का कार्य 07 अप्रैल 2026 को 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया था।
कलेक्टर ने की फील्ड टीम की सराहना की, प्रशंसा पत्र एवं पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित
जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी से पूर्ण करने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने फील्ड में लगे कर्मचारियों की सराहना की है। साथ ही बारीगढ़ मॉडल की तरह ही जिले के अन्य नगरीय निकायों और तहसीलों में भी कार्य को समय से पहले पूर्ण करने के लिए लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। डिजिटल आधारित इस जनगणना में बारीगढ़ की यह सफलता आगामी चरणों के लिए एक मजबूत आधार साबित होगी। इसके लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सोमवार को टीएल बैठक पश्चात जिला पंचायत सभाकक्ष में बारीगढ़ के चार्ज अधिकारी अजय अग्निहोत्री, फील्ड ट्रेनर संजय कुमार यादव (प्राचार्य), सुपरवाईजर धीरज कुमार देवलिया, सोमचन्द्र विश्वकर्मा, मोहनलाल यादव सहित 16 एचएलबी के प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया, एसडीएम गौरिहार बलबीर रमन मौजूद रहे।
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, थिरुमावलवन ने विजय की कार्यशैली पर सवाल उठाए
अवैध खनिज परिवहन के मामले में 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
इजराइल पर बड़ा आरोप, इराक में गुप्त सैन्य अड्डा बनाने की खबर