नौसेना ने INS ब्रह्मपुत्र में लगी आग की जांच शुरू की, लापता नाविक पर अपडेट
भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को कहा कि INS ब्रह्मपुत्र पर हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। साथ ही लापता नाविक की तलाश जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को आग लगने के बाद लापता हुए नाविक को जहाज से बाहर निकलते देखा गया है और सभी की तलाश जारी है।
21 जुलाई को जहाज में लगी थी आग
गौरतलब है कि 21 जुलाई की शाम को मल्टी-रोल फ्रिगेट में आग लग गई थी। जहाज के चालक दल ने डॉकयार्ड और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों से अग्निशमन कर्मियों की मदद से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के बाद जहाज एक तरफ ही झुका रहा गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका।
दक्षिण गोवा के वास्को में पीटीआई से बात करते हुए वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, 'यह एक दुखद घटना है, लेकिन नौसेना इसकी जांच करेगी। जो भी सुधारात्मक उपाय किए जाने की जरूरत होगी, वे निश्चित रूप से किए जाएंगे।'
लापता नाविक की तलाश जारी
एडमिरल ने कहा कि जहाज में लगी आग बुझाने के लिए बहुत सारा पानी इस्तेमाल किया गया और शायद इसी वजह से जहाज की स्थिरता बिगड़ गई और वह एक तरफ झुक गया। उन्होंने कहा, 'पानी को बाहर निकालने के बाद जहाज को आसानी से सीधा किया जा सकता है और हम नुकसान का आकलन कर सकते हैं। घटना के बाद लापता हुए नाविक के बारे में पूछे जाने पर वाइस एडमिरल ने कहा, 'हमें नहीं पता कि नाविक कहां है। उसे जहाज से बाहर आते देखा गया था। उसकी खोज जारी है।'
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज