बिजली बिल के पैसे मांगने पर पड़ोसी ने की मारपीट
छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाली दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला ने बुधवार को थाना में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी द्वारा बिजली बिल के पैसे मांगे जाने पर गाली-गलौज तथा मारपीट की गई है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
दुर्गा कॉलोनी निवासी सीमा पत्नी देवेन्द्र यादव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि उसके पड़ोसी भानू सिंह परिहार द्वारा उसके घर से बिजली का कनेक्शन लिया गया है। मंगलवार की शाम को सीमा ने अपने नौकर पूरन विश्वकर्मा को भानू सिंह के घर बिजली बिल के पैसे लाने के लिए भेजा था, जहां भानू सिंह के छोटे भाई आकाश सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब सीमा और उसके पति देवेन्द्र ने भानू सिंह और आकाश सिंह से मारपीट का कारण पूछा तो उनके द्वारा देवेन्द्र और सीमा के साथ भी गाली-गलौज तथा मारपीट की गई। सीमा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार अपडेट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बदले नियम
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा