मारपीट करने वाले को नहीं पकड़ रही पुलिस
छतरपुर। गत 12 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गोकुल धाम कॉलोनी में एक शराबी द्वारा स्थानीय निवासी मनोज प्रजापति के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पीडि़त द्वारा सिविल लाइन थाना में की गई थी। मनोज के मुताबिक पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके चलते उसे रोज धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मनोज ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है।
पीडि़त मनोज पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी गोकुल धाम कॉलोनी पन्ना रोड छतरपुर ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद जब वह दरवाजे में टहल रहा था तभी मोहल्ले के रहने वाले सुनील पुत्र राजू अहिरवार ने शराब के नशे में धुत होकर उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, बाद में मनोज के भाई सत्यपाल ने किसी तरह उसकी जान बचाई थी। मनोज के मुताबिक उसने घटना दिनांक को ही सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक सुनील को गिरफ्तार नहीं किया है, जिस कारण से आरोपी रोज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी को आवेदन देकर मनोज ने आरोपी सुनील को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला