अब पुलिस के निशाने पर हथियार और कारतूसों के स्रोत
छतरपुर। जिले में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी है। एक ओर जहां सभी थाना, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों को दबोचने में लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी हथियारों और कारतूसों के विक्रेताओं का पता लगाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती शाम जिला मुख्यालय पर लाइसेंसी शस्त्र दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई है।
सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि पिछले 5 दिनों में पूरे जिले में 70 से अधिक अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकडऩे के साथ-साथ पुलिस हथियार और कारतूसों के स्रोत का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। श्री मिश्रा के मुताबिक शनिवार की शाम को शहर में संचालित लाइसेंसी शस्त्र दुकानों की जांच की गई। इस दौरान स्टॉक रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। उनके साथ कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के अलावा अन्य पुलिस अमला मौजूद रहा।
अवैध रिवॉल्वर के साथ आरोपी पकड़ा
नौगांव पुलिस ने बीती रात रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थान प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि लुगासी चौकी क्षेत्र के लुगासी-झींझन मार्ग पर संदेही दिखाई दिया था, जो पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास अवैध रिवॉल्वर और कारतूस मिला। पकड़े गए आरोपी रोहित विश्वकर्मा निवासी झींझन ने बताया कि उक्त हथियार उसने गांव के ही बृजेंद्र यादव से लिया था। पुलिस बृजेंद्र यादव की तलाश में जुटी हुई है। दोनों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई