प्रेम विवाह के विवाद में महिला की हत्या का खुलासा, नौगांव पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
नौगांव। नौगांव थाना पुलिस ने प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद महिला की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, मामले में शामिल एक विधि विरुद्ध किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को कुम्हारटोली निवासी 55 वर्षीय हरकुँवर प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे और बद्री प्रजापति की बेटी द्वारा प्रेम विवाह कर लेने की रंजिश को लेकर बद्री प्रजापति, सोनू प्रजापति, रोशनी प्रजापति एवं एक विधि विरुद्ध किशोरी ने उसके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल हरकुँवर प्रजापति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगांव थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बद्री प्रजापति (42), सोनू प्रजापति (22), रोशनी प्रजापति (33) तथा एक विधि विरुद्ध किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया। यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित, उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक एम.एल. प्रजापति सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही