एनएसयूआई ने मनाया 55वां स्थापना दिवस
छतरपुर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सोमवार को छतरपुर के कांग्रेस कार्यालय में अपना 55वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, एनएसयूआई एक ऐसा संगठन है जो हमेशा छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देता है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की बात कही।
स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र नेताओं ने अपने विचार रखे और युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्र हितों की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ ली।
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी