पुरानी बुराई के चलते वृद्ध महिला और उसके पुत्रों के साथ मारपीट
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नैगुवां में दो परिवारों के बीच चल रही बुराई के कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की वृद्ध महिला और उसके दो पुत्रों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि सटई थाना में पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम नहीं लिखे हैं। एसपी को आवेदन देकर पीडि़त परिवार द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई है।
नैगुवां निवासी रामकुमार दुबे ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कैलाश बाबा के परिवार से उसके परिवार का पुराना विवाद है। बीते रोज कैलाश बाबा अपने परिवार के संजू दुबे, कीरत लाल दुबे, रामचरण दुबे, चंद्रकली, रामकली और विवेक दुबे के साथ उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए थे। जब रामकुमार की मां श्याम बाई दुबे, भाई हरिशंकर और मातादीन दुबे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने 50 हजार रुपए की मांग करते हुए तीनों को पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में वृद्ध श्यामाबई का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। रामकुमार के मुताबिक उसने सटई थाने में मारपीट की शिकायत की भी लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम नहीं लिखे हैं। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर रामकुमार और उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार