पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मृतक के बड़े बेटे ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। वहीं मृतक की छोटी बहू ने पुलिस को कथन दिया है कि सुबह के वक्त घर में झगड़ा हुआ था और इसके बाद से मृतक लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से विवेचना कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह करीब 11 बजे खजवा निवासी दीनदयाल रैकवार का शव उसके घर से कुछ दूर मौजूद एक जामुन के पेड़ पर लटका मिला है। बताया गया है कि मृतक काफी देर से लापता था और उसका बड़ा पुत्र गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने राजनगर थाना पहुंच गया था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने दीनदयाल का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद बड़ा बेटा थाने में ही हत्या का मामला दर्ज कराने की बात पर अड़ गया। उसका कहना था कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर दीनदयाल की हत्या कर दी है। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के छोटे बेटे की पत्नी थाने पहुंची। दरअसल उसके द्वारा पुलिस को कथन दिया गया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे दीनदयाल के बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने मृतक के साथ इसलिए मारपीट की थी क्योंकि दीनदयाल बीमारी का परहेज नहीं कर रहा था। इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद वह घर से लापता हो गया और फिर उसका शव पेड़ पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
इनका कहना
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के कथन लिए गए हैं और विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्या सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी, राजनगर
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके