बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार चिंता का विषय
छतरपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, जैन, बौद्ध, सिक्ख और ईसाई समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जाहिर करते हुए बुधवार को सनानत चेतना मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा गया। जिला मुख्यालय के मेला ग्राउंड में धरना दिया गया, वहीं उपस्थित वक्ताओं ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एकजुट होने का आवाहन किया। धरने के बाद उक्त जनसमुदाय रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए छत्रसाल चौक से चौबे तिराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
सनातन चेतना मंच द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों पर हो रहा अत्याचार चिंतनीय है। यह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि इस अत्याचार से हमारी साझा सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्य भी आहत हो रहे हैं। स्वतंत्रता के समय बांग्लादेश में 22 फीसदी हिंदू थे, किंतु यातनाओं के कारण अब यह संख्या मात्र 7.9 फीसदी रह गई। गत 5 अगस्त को फैली हिंसा के बाद बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय को लक्ष्य बनाकर हत्याएं की जा रही है, घरों को लूटते हुए जवान बेटियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से सनातन चेतना मंच द्वारा आग्रह किया गया है कि भारत सरकार इस गंभीर मुद्दे पर सकारात्मक हस्ताक्षेप करते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए ताकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा मिल सके और अत्याचारों को रोका जा सके। इस मौके पर सनातन चेतना मंच के विनोद टिकरया, संगठन की सहसंयोजिका करुणा-जीतेन्द्र सिंह चौहान, कार्यक्रम के सहसंयोजक भूपेन्द्र नायक, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति-सुरेन्द्र चौरसिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू, भाजपा किसान कोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा